आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा खरवार महासभा शाखा आजमगढ़ की बैठक रविवार की सायं दीपू खरवार के निवास मोहल्ला एलवल में कन्हैया गोंड की अध्यक्षता में हुई। संचालन दीपू खरवार ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए सुवाल प्रसाद गोंड प्रांतीय उपाध्यक्ष ने बताया कि केंद्रीय कमेटी के आदेश व निर्देश है कि जनपद में संगठन का चुनाव जल्द से जल्द करा कर केंद्रीय कमेटी को सूचना दें। इसी के क्रम में गोंड व खरवार संगठनों ने यह निर्णय लिया कि 28 अगस्त दिन रविवार को कुंवर सिंह उद्यान में बैठक कर जिला कार्यसमिति का चुनाव किया जायेगा। उन्होंने गोंड खरवार समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
रिपोर्ट-दीपू खरवार