पट्टीदारों की पिटाई से सेवानिवृत्त सिपाही की मौत, एक गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी गांव के लड़िया पुरवा में सोमवार को नाली के विवाद में पट्टीदारों की पिटाई से घायल सेवानिवृत्त सिपाही की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जीयनपुर कोतवाली के जमीन हरखोरी गांव के लड़िया पुरवा निवासी नरसिंह यादव (65) सेवानिवृत्त सिपाही थे। सोमवार को वह अपने घर के सामने नाली की सफाई कर रहे थे। इस दौरान उनके पट्टीदार से कहा सुनी हो गई। लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह दोनों पक्ष शांत हो गए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि रात करीब 10 बजे दूसरे पक्ष ने नरसिंह यादव पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल नरसिंह यादव को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि प्राप्त तहरीर में तीन लोगों को नामजद किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य दो की तलाश में पुलिस की दो टीम लगाई गई है।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *