चोरों ने नकदी सहित गहनों पर किया हाफ साफ

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में रात के अंधेरे का फायदा उठा कर नकब काटकर चोरों ने नगदी समेत गहनों पर हाथ साफ कर दिया।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी जयश्री पुत्र मलई रोज की भांति खाना खाने के बाद अपने मंडई में सो गया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने घर के पीछे से 2 कमरों में नकब काटकर नगदी समेत गहने चुरा लिया। पीड़ित जयश्री ने बताया कि चोरी गये सामानो में एक सोने का मांग टीका, कान का फूला, सोने की लॉकेट, चांदी की दो पायल तथा घर में रखे हुए 65 हजार नगदी शामिल है। इस संदर्भ में अतरौलिया थाने को सूचना दी गई। क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर सिद्धार्थ तोमर, थाना प्रभारी रुद्रभान पांडेय मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गए। समाचार लिखे जाने तक थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *