कैलाश नाथ श्रीवास्तव अध्यक्ष तो मंत्री बने नरेन्द्र

शेयर करे

आजमगढ (सृष्टिमीडिया)़। पंजीकृत सोसाइटी दि आर्य विद्या सभा आजमगढ़ द्वारा संचालित डीएवी पीजी कालेज आजमगढ़ की प्रबंध समिति का कार्यकाल समाप्त होने की स्थिति में दि आर्य विद्या सभा के साधारण सभा का अधिवेशन रविवार को रूपाली डेवलपर्स रैदोपुर कालीचौरा में सम्पन्न हुआ। दोनों प्रबंध समितियों के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों का दाखिला, जांच व वापसी का कार्य निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार उपाध्याय द्वारा पूर्ण किया गया। उक्त आशय की जानकारी दि आर्य विद्या सभा के मंत्री नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने दी।
उन्होंने बताया कि सभा का अधिवेशन रविवार की अपराह्न कैलाश नाथ श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। निर्वाचन अधिकारी की आख्या के अनुसार दि आर्य विद्या सभा कार्यकारिणी समिति के द्वितीय ग्रुप के पांच सदस्य अशोक कुमार अग्रवाल, सुनील कुमार श्रीवास्तव, नरेन्द्र लाल, नगेन्द्र कुमार रीवास्तव, नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सर्वसम्मति से निर्विरोध सदस्य निर्वाचित किये गये। कैलाश नाथ श्रीवास्तव अध्यक्ष, अशोक कुमार अग्रवाल उपाध्यक्ष, नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव मंत्री, सुनील कुमार श्रीवास्तव उपमंत्री, नवीन चन्द अस्थाना कोषाध्यक्ष, राय अनूप कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ऑडीटर निर्वाचित किये गये। इसी प्रकार डीएवी पीजी कालेज आजमगढ़ की प्रबंध समिति के लिए 15 सदस्य अशोक कुमार अग्रवाल, डा.श्रीनाथ सहाय, सुनील कुमार श्रीवास्तव, राय अनूप कुमार श्रीवास्तव, संजीव कुमार श्रीवास्तव, राम उदार राय, डा.अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, रवि नरायन राय एडवोकेट, अशोक कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, हरिनाथ पांडेय एडवोकेट, प्रमोद कुमार, श्रीप्रकाश लाल, आमोद कुमार ब्रह्मचारी निर्विरोध निर्वाचित किये गये। उन्होंने बताया कि डीएवी पीजी कालेज की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का निर्वाचन आगामी 4 सितम्बर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रूपाली डेवलपर्स रैदोपुर कालीचौरा में सम्पन्न होगा।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *