आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा गोकशी व मारपीट, बलवा में संलिप्त रहें 4 अपराधियों के विरूद्ध थाना मुबारकपुर, रानी की सराय व बरदह की हिस्ट्रीशीट खोली है।
एसपी ने बताया कि मो.दाउत पुत्र एखलाक निवासी ग्राम इस्लामपुरा थाना मुबारकपुर (गोकशी) के विरूद्ध जनपद अम्बेडकर नगर के थाना कोतवाली में कुल 5 मुकदमें पंजीकृत हैं। इरशाद पुत्र स्व.अब्दुल अजीज निवासी पुरारानी थाना मुबारकपुर (गोकशी) के विरूद्ध जनपद अम्बेडकर नगर के थाना कोतवाली पर 5 तथा थाना मालीपुर पर 3 कुल 8 मुकदमें पंजीकृत है। मो.उमर पुत्र स्व.अशफाक अहमद निवासी सोनवारा थाना रानी की सराय (मारपीट, बलवा) के विरूद्ध बरदह पर 2 तथा थाना रानी की सराय पर एक कुल 3 मुकदमें पंजीकृत है। सुफियान उर्फ लड्डन पुत्र इजराइल निवासी मुहम्मदपुर थाना बरदह (मारपीट, बलवा) के विरूद्ध बरदह पर 5 तथा थाना सरायमीर पर एक कुल 6 मुकदमें पंजीकृत हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव