राजस्थान में शिक्षक की पिटाई से छात्र की मौत पर आक्रोश

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय बाजार स्थित राम जानकी मैदान में राष्ट्रीय बहुजन चेतना मिशन (आरबीसीएम) कार्यकर्ता ने भारी संख्या में एकत्र होकर राजस्थान के सुराणा जालोर राजस्थान के छात्र इंद्र मेघवाल की शिक्षक द्वारा पिटाई से मौत पर आक्रोश व्यक्त करते हुए और अनुसूचित जाति की शिक्षिका की जलाकर मौत तथा राजस्थान में अनुसूचित जातियों पर बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम लालगंज सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी को सौंपा।
सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि राजस्थान सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लागू किया जाय। इंद्र मेघवाल के परिवार को एक करोड़ रूपये का मुआवजा व एक सरकारी नौकरी दी जाय। उसके परिवार को सरकारी सुरक्षा प्रदान की जाय। मामले की जांच सीबीआई द्वारा करवाई जाय। न्याय की मांग कर रहे लोगों पर बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों पर विधिक कार्यवाही की जाय। इस अवसर पर विद्यानाथ प्रधान, राकेश गौतम, बीडी भास्कर, रमेश रावत, अशोक कुमार, राम जनम, अजीत आजाद, दीपक बौद्ध, डॉ.रूद्र, डॉ. गीता, डॉ.अशोक, राहुल, अशोक राव, इंदल, जितेंद्र जेई, सूरज, अजय कुमार सिंह, गोरख बौद्ध, तेज बहादुर, सुनील मानव, राजाराम भंते, शिंदू, अजय कुमार, सतीश कुमार, डॉ.पुनवासी आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में समाजिक संगठन भीम आर्मी ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इसी तरह की दिल दहलाने वाली घटनाएं आये दिन घटित हो रही हैं। जिनको रोका जाना अत्यन्त आवश्यक है।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *