आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर के सिधारी क्षेत्र स्थित श्री गौरीशंकर मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में जगह-जगह से आये गोविंदाओं ने दही हांडी तोड़ने की इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। अलग-अलग क्षेत्र से आये गोविंदाओ की टोली ने दही हांडी को तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन सफलता सिधारी क्षेत्र के गोविंदा के हाथ लगी। प्रतियोगिता को देखने के लिए मौके पर काफी संख्या में लोग जुटे हुए थे। ढोल तासे के बीच गोविंदा एक के ऊपर एक चढ़ते और गिर जाते। कई प्रयास के बाद सिधारी क्षेत्र की द्वार टीम ने हांडी फोड़ कर जीत हासिल किया। विजेता को 51 हजार का पुरस्कार कुसुमलता सिंह ने प्रदान किया। दही हांडी तोड़ने वाली टीम में साहित सिंह, निखिल मौर्य, आशीष गोंड, हिमांशु, हर्ष वर्धन, उमाशंकर, अनूप, कृष्णा अस्थाना, निखिल चौबे, आदित्य आदि शामिल रहे। इस अवसर पर बाबी सिंह रेड़ा, विश्वजीत सिंह, राजू सिंह, नीतू सिंह, सुनील, साहू, हर्ष सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव