बिहार राज्यपाल फागू चौहान ने किया हड्डी अस्पताल का उद्घाटन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के रैदोपुर मोहल्ले के डीएवी इंटर कॉलेज के सामने एक हड्डी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ महामहिम राज्यपाल बिहार फागू चौहान द्वारा फीता काटकर किया गया वही राज्यपाल ने हॉस्पिटल का अवलोकन किया।
अवलोकन के बाद हॉस्पिटल को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए डॉक्टर और उनके स्टाफ के साथ बैठक कर हॉस्पिटल के बारे में जानकारी प्राप्त की वहीं इस भव्य शुभारंभ के अवसर पर हॉस्पिटल के ऑर्थाे डा. बीके चौहान, ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि इस हॉस्पिटल में आधुनिक मशीनों द्वारा इलाज की सुविधा उपलब्ध है अब लोगों को दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं है इन लोगों के इलाज के लिए जनपद में हर सुविधा से लैस अस्पताल खुल गया है जिसमें हर वर्ग के मरीजों का उचित खर्च पर इलाज किया जाएगा जिससे कि गरीब मरीज को भी खर्च उसकी जेब पर भारी न पड़े। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री बिहार राज्य अनीता देवी, डायरेक्टर सत्येंद्र चौहान, बृजेश चौहान ऑर्थाे सर्जन व उनकी पत्नी डॉ. आकांक्षा चौहान स्त्री रोग विशेषज्ञ व प्रबंधक जनार्दन चौहान, संस्थापक बालचंद चौहान, डॉक्टर बृजेश चौहान, शिवराज सिंह चौहान, महंत नामवर चौहान, रामपाल चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *