आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा गोली चलाने वाले शूटरो की गिरफ्तारी हेतु लगाये गये स्वाट टीम व सर्विलांस टीम की मदद से प्रभारी निरीक्षक जहानागंज के नेतृत्व में भुजही मोड़ के पास से दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने दोनों को सम्बंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
जहानागंज थाना क्षेत्र के गम्भीरवन गांव निवासी आशुतोष सिंह पुत्र बालमुकुन्द सिंह द्वारा स्थानीय थाना में शिकायत की गयी थी कि सरकार योजना के अन्तर्गत वह गांव मंे अमृत सरोवर की खुदाई करा रहे थे तभी कुछ लोग आये और उसके ऊपर फायर झोंक दिया। आशुतोष की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि दो लोग एक मोटर साइकिल से भुजही रोड की तरफ से जहानागंज की तरफ आ रहे है, जो गम्भीरवन मे गोली चलाने वाले शूटर है व शातिर चोर व नकबजनी किस्म के अपराधी है, जोकि दूसरे थाना क्षेत्र के रहने वाले है और इनके पास अवैध असलहा भी हैं, तत्काल कस्बा जहानागंज से प्रस्थान कर भुजही मोड़ के पास पहुंचकर भुजही की तरफ से आने वाले वाहनो को चेकिंग करने लगे कि भुजही की तऱफ से एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये । पुलिस वालो से घिरा देखकर एक व्यक्ति ने पुलिस वालो को लक्ष्य बनाकर जान मारने की नियत से एक फायर किया, पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों को पीछा करते हुये मोटरसाईकिल मोड़ते समय मौके पर आवश्यक बल प्रयोग करके भुजही मोड़ के पास पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सम्बंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव