खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित खंड विकास व खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुभारंभ हुआ। स्थानीय ब्लाक अंतर्गत गुलवा गौरी खेलकूद मैदान में क्षेत्रीय युवा अनिल कुमार खरवार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
बीडीओ बिलरियागंज ओम प्रकाश सिंह के सौजन्य से 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। बालक वर्ग में रामाशीष यादव प्रथम, रवि प्रजापति द्वितीय, शिवम विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में सपना पासवान प्रथम, खुशबू कुमारी द्वितीय, राजनंदनी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में अरविंद यादव प्रथम शुभम सिंह भती भगत सिंह तृतीय स्थान व बालिका वर्ग में चाह कुमारी प्रथम अनामिका भास्कर द्वितीय अन्नू यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की कबड्डी में लक्ष्मणपुर प्रथम स्थान पर रही। बालीवाल, कबड्डी, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, आदि में बालक बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर अरुण कुमार, सत्य प्रकाश मिश्रा, राजेश कुमार, पूनम श्रीवास्तव, दीनानाथ यादव, पप्पू आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-राजनरायन राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *