आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कार्रवाई करते हुए थाना रौनापार पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर, टाप टेन अपराधी को धर दबोचा। उसके पास से अवैध गांजा, तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। उसके ऊपर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।
रौनापार पुलिस द्वारा आयुध अधिनियम बनाम सुबाष यादव पुत्र रामराज यादव निवासी आराजी नौबरार करखिया किता प्रथम निविहवा कोटे का पुरा विरूद्ध पंजीकृत कराया गया है। मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस उसकी तलाश में थी। शुक्रवार को पुलिस ने उक्त मुकदमे से संबंधित अभियुक्त हिस्ट्रीशीटर सुबाष यादव पुत्र रामराज यादव निवासी आराजी नौबरार करखिया किता प्रथम निविहवा कोटे का पुरा थाना रौनापार को रमेश के मुर्गी फार्म के पास ग्राम आराजी नौबरार करखिया किता-प्रथम निबिहवा कोटे का पूरा के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। उसके पास से एक किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा व एक अदद तमंचा .315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव