गैंगेस्टर का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत देवगांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को उसके घर बैरीडीह से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
क्षेत्राधिकारी लालंगज के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक देवगांव शशि मौलि पाण्डेय मय हमराह के यूपी गैगेस्टर एक्ट में चल रहे वांछित अभियुक्त अफसार पुत्र गौस अली निवासी बैरीडीह थाना देवगांव की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त अफसार को उसके घर ग्राम बैरीडीह से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिमौलि पाण्डेय, कांस्टेबल शिवम तिवारी, कांस्टेबल धरणीधर शुक्ला, महिला कांस्टेबल मनीषा पाण्डेय और रोशऩी गुप्ता शामिल रहे।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *