पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, पांच घायल

शेयर करे

फरिहां आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा पुलिस चौकी अंतर्गत फरिहा रोंवा गांव के बीच में मोटर साइकिल सवार युवक को पिकअप गाड़ी ने धक्का मार दिया जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया और मोटर साइकिल पर सवार चार छोटे-छोटे बच्चे सहित बाइक चालक घायल हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी किसी ने फरिहा पुलिस चौकी पर दी तो तत्काल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने बताया कि चार बच्चे घायल हो गए और बाइक चालक शंभू का पैर टूट गया है। मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम शंभू कुमार निवासी छाऊं थाना गंभीरपुर बताया और उसके बाद बेहोश हो गया था।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *