निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सीएमओ डॉ.इन्द्र नारायण तिवारी ने रविवार को पल्स पोलियो अभियान का औचक निरीक्षण किया।
निजामाबाद प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर पल्स पोलियो अभियान का निरीक्षण करने डॉ.इन्द्र नारायण तिवारी सीएमओ रविवार को पहुंचे। वहां पर चल रहे पल्स पोलियो अभियान की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शासन के आदेश पर आज जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्र पर समस्त कर्मचारियों को सुबह दस बजे से अपने सेन्टर पर उपस्थित होकर 0 से 5 बर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना है। आज निजामाबाद का निरीक्षण किया गया सभी स्टाफ के लोग उपस्थित होकर अपना कार्य कर रहे थे। दो बजे तक 57 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाया गया है। सोमवार से घर-घर जाकर शेष बच्चों को दवा पिलायी जायेगी।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र