एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

शेयर करे

अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का एसडीएम ने दौरा किया। हथियागढ में राहत चौपाल लगायी और कटान का निरीक्षण किया। कटान से पीड़ित किसानों की समस्याएं सुनी। अवैध कब्जे स्वतः हटाने के लिए चेतावनी दी।
एसडीएम सगड़ी अतुल गुप्ता ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र भदौरा मकरंद व हाजीपुर, गांगेपुर में घाघरा नदी से कटान व बाढ़ से बचाव की तैयारी का निरीक्षण किया। इस दौरान कटान पीड़ितों की समस्या सुनी व निराकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं सुदूर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हथियागढ में ग्रामीणों के बीच राहत चौपाल लगायी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और निराकरण के लिए निर्देशित किया। ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान आराजी देवारा नैनिजोर में जन शिकायत पर नवीन परती पर अवैध कब्जे का निरीक्षण किया। वहीं 3 लोगों द्वारा नवीन परती पर मिट्टी डालकर नई बस्ती में कब्जा किया जा रहा था जिस पर उपजिलाधिकारी ने स्वतः कब्जा हटाने के लिए एक माह का समय दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि कब्जा नहीं हटाने पर प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा हटाया जाएगा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में उप जिलाधिकारी ने राहत चौपाल के साथ कटान का निरीक्षण कर बंधे पर बचाव की जा रही तैयारी बाढ़ खंड विभाग के कार्य शाही कट,रैनकट,व मिट्टी डालने सहित कार्य का निरीक्षण कर निर्देशित किया इस दौरान राजस्व कर्मी सहित स्थानीय कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *