सर्प दंश से 18 वर्षीय छात्रा की मौत

शेयर करे

अहरौला आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अरूसा गांव में घर में चौकी पर सोई 18 वर्षीय छात्रा मानसी पुत्री हरिश्चन्द्र मद्धेशिया को सर्प ने डस लिया जिससे उसकी मौत हो गयी।
मानसी सुबह जब बिस्तर से उठी तो उसके पूरे शरीर में झनझनाहट होने लगी और उसका शरीर कमजोर पड़ने लगा। इसके बाद उसने अपनी मां अंजू देवी को बताया। अंजू देवी ने अपने पति हरिश्चंद्र को बुलाकर तुरंत समस्या की जानकारी दी जिसके उसे प्राइवेट डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां यह जानकारी हुई की इसे सर्प ने काटा है। इसके बाद परिवार के लोग उसे अहरौला के भोगइचा गांव झाड़ फूंक के लिए ले गए वहां से जब आराम नहीं मिला तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला लाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। लेकिन परिवार के लोग उसे जनपद के सिधारी पर फिर झाड़-फूंक के लिए ले गए जहां पर वह नहीं मिला तो उसे सदर अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। लेकिन फिर भी पिता का मन नहीं माना और उसे लेकर जिंदा करने की आस में गाजीपुर के अमवा माई मंदिर ले जाया गया लेकिन वहां भी पंडित ने जवाब देते हुए मृत घोषित कर दिया।
मानसी अहरौला थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में हुवराज यादव इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। दो भाइयों के बीच में इकलौती बहन थी। मौत की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
रिपोर्ट-संतोष चौबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *