श्रीकृष्ण की बरही पर हुआ भंडारे का आयोजन

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपरांत बारहवीं के अवसर पर मंगलवार को क्षेत्र के खालिशपुर ग्राम सभा में स्थित झारखंडी बाबा मंदिर परिसर में कीर्तन व भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया।
भंडारे से पहले मंदिर परिसर में विधि-विधान से शिवलिंग पर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण शुरू हुआ। आयोजक शुभम यादव माइकल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रीकृष्ण की बारहवीं (बरही) के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें करीब हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि कई गांवों से लोग भंडारे में शामिल होने पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में दो स्थानों पर प्रसाद वितरण के स्टॉल लगाए गए थे। भंडारे में पूरी आस्था के साथ महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर महंत अवधू, श्रीराम, सभाजीत, अभिषेक, कृष्णा उर्फ काजू, राम सिंह यादव, आदित्य चौहान, जगन्नाथ, कपिल, हनुमान, सूरज आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *