ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के प्रतिष्ठित कालेज आदर्श चाईल्ड होम पब्लिक स्कूल एवं एमके राय आदर्श इंटर कालेज भगवानपुर ठेकमा में गुरूवार को वार्षिक परीक्षा फल वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रबंधक एमके राय एडवोकेट एवं प्रधानाचार्य एस. राय द्वारा कॉलेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र, अंक पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा आयोजित परीक्षा 2026 में स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 12 में प्रथम स्थान दिव्या सेठ कक्षा 10 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आराध्या सिंह को सम्मानित किया गया। इसी के साथ कक्षा 11 में रिद्धि सिंह, कक्षा 9 में ट्विंकल विश्वकर्मा, कक्षा 8 में प्रतीक पाठक, कक्षा 7 में शगुन दुबे, कक्षा 6 में फलक बानो, कक्षा 5 में एंजल विश्वकर्मा, कक्षा 4 में अदिति राय, कक्षा 3 में आस्था दुबे, कक्षा 2 में पंखुड़ी, कक्षा एक में आंसी यादव, कक्षा एलकेजी जानवी कुमारी, यूकेजी में छोटी यादव को सम्मानित किया गया। इसी के साथ दूसरे एवं तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को भी क्रमशः कक्षा वार सम्मानित किया गया।
प्रबंधक एमके राय एडवोकेट ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए समस्त विद्यालय परिवार की तरफ से बधाइयां दी। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के पुराने छात्र छात्राएं आज अच्छी खासी सरकारी नौकरियों में इंजीनियर, डॉक्टर, टीचर एवं पुलिस विभाग में अपनी जगह बनाए हैं। आप लोगों से भी मेरी यह शुभकामनाएं है कि आगे चलकर आप लोग भी अपने परिवार और अपना एवं विद्यालय का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य एस राय, वरिष्ठ प्रवक्ता बृजेश राय, उमाशंकर राय, लोकनाथ विश्वकर्मा, संजय राय, मनोज कुमार, चंदन कुमार, राम बिहारी पांडे, मुकेश पाठक, प्रशांत, अरमान, बबीता राय, चंदा, साक्षी, प्रियांशी राय, साधना राय, अभिभावक शिवबचन सरोज, संतोष यादव, दुर्गेश सेठ, राकेश मिश्रा, विभा पाठक सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संचालन प्रवक्ता लोकनाथ विश्वकर्मा एवं चंदन कुमार ने किया।
रिपोर्ट-एमके राय