ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

शेयर करे

फरिहां आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र में फरिहा रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को रेलवे मालगोदाम की ओर ले जाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
चकिया गांव निवासी अशहद 21 वर्ष पुत्र नसीम शनिवार सुबह करीब 11 बजे साइकिल से फरिहा आटा पिसाने गया था। आटा लेकर फरिहा बाजार से वह साइकिल से घर चकिया लौट रहा था। बताया गया कि फरिहा रेलवे मालगोदाम के सामने पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से अशहद गंभीर रूप से कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *