आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। महिला कल्याण विभाग द्वारा क्षेत्र पंचायत जहानागंज में राष्ट्रीय जेण्डर अभियान के अन्तर्गत महिलाओं के विरूद्ध हिंसा से जुड़े मुद्दे जैसे- महिला हिंसा की रोकथाम, सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण एवं स्वास्थ्य के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया।
वन स्टाप सेन्टर मैनेजर सरिता पाल एवं पिंकी सिंह पैरामेडिकल नर्स द्वारा राष्ट्रीय जेण्डर अभियान का प्रचार-प्रसार किया गया। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में बताया गया। इसी के साथ ही टोल फ्री नम्बर- 181, 1090, 1098, 112 आदि के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि बेटा, बेटी में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें, दोनों को समान शिक्षा दें। लिंग भेदभाव और कुरीतियों को समाप्त करें। महिलाओं के विरूद्ध हिंसा तथा भेदभाव उन्मूलन के विषयों पर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार