लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सावन के अवसर पर गुरुवार को धारा फ्लोर मिल के सौजन्य से देवगांव स्थित भारत इंटरप्राइजेज पर निःशुल्क मेहंदी शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी लगवाकर कार्यक्रम का आनंद उठाया।
आयोजन के दौरान महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इसको नाम दिया गया सावन स्पेशल आई लव मेहंदी, मेहंदी कैंप में शिवांगी मौर्य, तुलसी, मास्टर इरफान अहमद अंसारी, मास्टर हरिशंकर सिंह, व्यापार मंडल देवगांव के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, पंचदेव मध्देशिया, डॉ. रत्नेश, आदर्श, सतीश, अंशू, पूनम सिंह, साक्षी और खुशी आदि मौजूद रहीं।
आयोजक मनीष कुमार यादव ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को एक-दूसरे से जोड़ना तथा स्थानीय स्तर पर रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। कैंप में पहुंची महिलाओं और युवतियों ने आयोजन को लेकर खुशी जाहिर की और इसकी सराहना की।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद