अंजली पाठक ने विश्वविद्यालय में हासिल किया प्रथम स्थान

शेयर करे

अहरौला आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आदर्श देवकली बाबा स्मारक महाविद्यालय, उदैना की छात्रा अंजली पाठक ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, के वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम में अंजली ने एमए हिंदी में 84.08 प्रतिशत अंक हासिल कर विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शैक्षणिक क्षेत्र में इस शानदार सफलता के लिए आयोजित विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में अंजली पाठक को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। गोल्ड मेडल मिलने के बाद अंजली ने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि उन्हें प्रदेश की राज्यपाल के हाथों सम्मानित होने का अवसर मिलेगा। यह पल उनके जीवन की यादगार उपलब्धियों में हमेशा शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और स्वयं की मेहनत को दिया।
रिपोर्ट-संतोष चौबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *