तमंचा, कारतूस, खोखा, बाइक और मोबाइल फोन बरामद
जौनपुर (सृष्टि मीडिया)। पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करके भागते समय जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी गैंगेस्टर एक्ट में फरार चल रहा था। उसके ऊपर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। जिला अस्पताल में घायल बदमाश का इलाज चल रहा है। एसओजी की टीम और जलालपुर थाने की पुलिस आइना नहर पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने एक युवक को रुकने का इशारा किया, तो आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करके भगाने लगा।
पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई
मीडिया को अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने बताया कि आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहा था। आरोपी के खिलाफ शहर में 18 मुकदमे दर्ज है। आरोपी ने गोली लालपुर के थाना प्रभारी रमेश यादव पर चलाई। गोली उनके बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। भागते समय युवक की बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में बदमाश बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक हीरो स्पलेंडर बाइक, एक देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस, खोखा, मोबाइल फोन बरामद किया है।
आरोपी के खिलाफ 18 केस दर्ज
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान सौरभ गुप्ता, निवासी सेहमलपुर, थानां जलालपुर के रूप में हुई है। आरोपी पर 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। आरोपी गैंगस्टर एक्ट में फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार ने बताया कि एसओजी टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा, बाइक और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।