फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सतुवहिया गांव निवासी 25 हजार का इनामियां व गैंगेस्टर का वांछित फरार अपराधी को एक अदद तमंचा कारतूस के साथ स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
बीते 20 जनवरी को थाना स्थानीय पर जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित गैग चार्ट के आधार पर थाना स्थानीय पर विभिन्न धाराओं में सलीम पुत्र इम्तेयाज निवासी सतुवहिया थाना फूलपुर आदि 8 के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त सलीम पुत्र इम्तेयाज की गिरफ्तारी हेतु 25 हजार रुपये का इनाम पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषित किया गया था।
उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र व वरिष्ठ पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान की सफलता के लिए सोमवार को थानाध्यक्ष अपने हमराह सिपाहियों के साथ क्षेत्र के दुर्वाषा गेट सदरपुर बरौली पर मौजूद थे। इसी दौरान जरिये मुखवीर सूचना मिली कि वांछित अपराधी सलीम पुत्र इम्तेयाज सतुवहिया किठावा गांव स्थित नहर पुलिया पर खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस तत्काल बताये हुए स्थान पर पहुंच गयी। पुलिस गाड़ी देख अभियुक्त भागने लगा जिसे सिपाहियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलासी के दौरान एक अदद तमंचा 315 बोर और कारतूस बरामद हुआ। नाम पता पूछने उसने अपना नाम सलीम पुत्र इम्तेयाज निवासी सतुवहिया थाना फूलपुर बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध में थाना प्रभारी सच्चिदानन्द ने बताया कि सलीम का एक गैंग है जो पशु तस्करी की घटना को साथियों के साथ अंजाम देता है। इसके खिलाफ विभिन्न थानों पर कईं मुकदमा पंजीकृत हैं।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय