विद्युत कटौती से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहसील क्षेत्र के बड़ा गांव के उपभोक्ताओं ने बूढनपुर मुबारकपुर मिश्रौलिया सब स्टेशन पर विद्युत कटौती, लो-वोल्टेज एवं अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर विद्युत व्यवस्था में सुधार एवं समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित है। बार-बार बिजली कटौती एवं लो-वोल्टेज के कारण ग्रामीणों के दैनिक कार्य, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समय से बिजली बिलों का भुगतान करने के बावजूद उन्हें पर्याप्त विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
ग्रामीणों ने विद्युत समस्या के स्थायी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं ठोस कार्रवाई करने का अनुरोध किया। ज्ञापन में कहा गया कि ग्रामीणों की गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराया जाए। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आगे भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस संबंध में एसडीओ प्रवीण वर्मा ने बताया कि ज्ञापन मिल चुका है जल्दी ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
इस मौके पर विनोद यादव, आदित्य यादव, प्रवेश यादव, रिंकू यादव, कुलदीप राजभर, उमेश यादव, कन्हैया, विजय, महेश, रजनीश, आनंद कुमार, मनीष, नागेंद्र यादव, गोविंद, रिंकू, सुनील यादव, अंकित प्रजापति, अरमान मलिक, पंकज, धर्मेंद्र, प्रियांशु, दीपक, राकेश, उमाशंकर, संदीप आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *