श्रद्धा के साथ किया गया गणेश प्रतिमा का विर्सजन

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पालिका क्षेत्र के राहुल नगर में स्थापित गणेश प्रतिमा का सोमवार को बड़े धूमधाम और भक्तिमय माहौल में श्रद्धा के साथ विसर्जन किया गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया और जय श्रीराम के जयघोष के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया। भक्तों ने नम आंखों से विघ्नहर्ता गणेश को विदा करते हुए परिवार, समाज और नगर की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। ढोल-नगाड़ों की थाप और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच गणेश प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *