आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 70वीं विद्यालयी योगासन प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल ने 6 वर्गों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए ओवरआल चैंपियन बनने का सौभाग्य प्राप्त किया, वहीं आजमगढ़ ने पांच वर्गों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और ओवरऑल चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहा। सोमवार को डीएलएड की परीक्षा होने के कारण यह प्रतियोगिता 11 अक्टूबर की देर शाम तक खेले गए।
मुख्य अतिथि के रूप में सह जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी मेडल पुरस्कार प्रदान किया। दिनेश कुमार सिंह मंडलीय कीड़ा सचिव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में टीम चैंपियनशिप बालिका वर्ग के अंदर 14 वर्ष आयु वर्ग में आजमगढ़ प्रथम वाराणसी द्वितीय एवं लखनऊ तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 17 बालिका वर्ग में लखनऊ प्रथम वाराणसी द्वितीय और आजमगढ़ तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि अंडर-19 बालिका वर्ग में वाराणसी प्रथम आजमगढ़ द्वितीय और सहारनपुर तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओवरऑल चैंपियनशिप में वाराणसी मंडल प्रथम आजमगढ़ द्वितीय जबकि अलीगढ़ और लखनऊ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
सभी निर्णायको की आम सहमति से सहारनपुर के कार्तिक को बालक वर्ग का बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया, वहीं आजमगढ़ की स्पर्श और ऋषिका को बालिका वर्ग में बेस्ट प्लेयर घोषित कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस मौके पर इमरान खान, डॉ.एहसान अहमद खान, अजेंद्र राय, दिनेश कुमार सिंह, भूपेश कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, राम जन्म, अबरार अहमद, अमित कुमार, सुनील कुमार, अनुपमा सिंह, अनामिका राय, अमित मिश्रा, जगदंबा सिंह, संजय कुमार, रवि कुमार, नरेंद्र कुमार, धीरेंद्र प्रताप यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार