छः किलोग्राम गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करे

ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार द्वारा अपराधियों की धर पकड़ व मादक पदार्थों/द्रव्यों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए बरदह पुलिस ने 6 किग्रा गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
सोमवार को उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पटेल, चौकी प्रभारी ठेकमा थाना बरदह मय हमराह टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान त्रिवेणी मोड़ से छत्तरपुर मार्ग पर लगभग 200 मीटर आगे एक स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा रोककर तलाशी लेने पर उनके पास से लगभग 6 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उनकी पहचान गोविन्द यादव पुत्र सोमारू निवासी ग्राम कैथी शंकरपुर थाना देवगांव एवं किशन सिंह पुत्र उमेश सिंह निवासी ग्राम भीरा थाना बरदह के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-एमके राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *