श्रद्धा सुमन अर्पित कर वीर शहीदों को किया नमन

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत कोयलसा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से भाजपा जिला महामंत्री अनुराग सिंह सनी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
तिरंगा यात्रा राधा-कृष्ण मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए बूढ़नपुर स्थित शहीद स्मारक पहुंची। यहां वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया।
मुख्य अतिथि अनुराग सिंह सनी ने कहा कि देश के वीर सैनिकों ने हमेशा दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर भारत की आन-बान और शान की रक्षा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा और सेना का मनोबल मजबूत हुआ है। सेना के जवानों का उत्साह बढ़ाने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि यात्रा में क्षेत्र के लोगों की बड़ी भागीदारी देश के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है।
अध्यक्षता कर रहे बूढ़नपुर नगर पंचायत अध्यक्ष मंशा राम ने कहा कि जब भी देश की आन-बान-शान पर संकट आया, भारतीय सेना ने दुश्मनों को करारा जवाब दिया। प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने कहा कि वीर सैनिकों और शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। नगर पंचायत प्रतिनिधि गुडलक सिंह ने सभी का आभार जताया।
इस अवसर पर कन्हैया लाल निषाद, राजेश सिंह, रुद्र शर्मा, रामशंकर वर्मा, अंकित गुप्ता, रविकांत तिवारी, नीरज तिवारी, मनोज सिंह, रामपलट वर्मा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *