आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रोडवेज इम्पलाइज यूनियन आजमगढ़ क्षेत्र का चुनाव रोडवेज स्थित रोजवेज इंजिनियर यूनियन कार्यालय पर सम्पन्न कराया गया। जिसमें त्रिभुवन नारायण अध्यक्ष तो प्रभुनारायण पाण्डेय का संरक्षक बनाया बया।
गुरुवार को रोडवेज स्थित रो.इं. यूनियन कार्यालय पर रोडवेज इम्पलाइन यूनियन के पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया। चुनाव संरक्षक प्रभुनारायण पाण्डेय व देवेन्द्र कुमार सिंह की देख रेख में सम्पन्न हुआ। इसमें सभी पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मत्ति से किया गया। जिसमें प्रभुनारायण पाण्डेय प्रेमी को संरक्षक, शम्भूनाथ सिंह को सचिव बनाया गया इसके साथ ही त्रिभुवन नारायण सिंह को अध्यक्ष, देवेन्द्र कुमार सिंह उपाध्यक्ष, अनिल सिंह उपाध्यक्ष, राजनाथ यादव मंत्री, विनीत सिंह संयुक्त मंत्री तथा रणधीर सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही सात लोगों को कार्यकारिणी सदस्य मनोनित किया गया। चुनाव अधिकारी देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इसमें सभी शाखाओं के अध्यक्ष/मंत्री ने चुनाव में भाग लेकर अपने अपने पदाधिकारियों का चयन किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार