आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। टोरेंट गैस आजमगढ़ द्वारा शनिवार को सिटी गेट स्टेशन, भितरी पर लेवल-3 आपातकालीन मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
टोरेंट गैस के महाप्रबंधक जीवी राम मनोहर एवं सहायक महा प्रबंधक अब्दुल कादिर भारमल ने सभी व्यक्तियों का स्वागत किया। टोरेंट गैस आजमगढ़ मंडल में गैस पाइपलाइन और सीएनजी स्टेशन की स्थापना में कार्यरत है। वर्तमान में टोरेंट गैस ने 21 सीएनजी स्टेशन एवं 500 से अधिक घरों की गैस आपूर्ति शुरू कर दी है और लगभग 2500 घरों का कार्य प्रगति पर है। आपातकालीन स्थितियों के दौरान कर्मचारियों की प्रतिक्रिया का अभ्यास करने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस का भी उपयोग अभ्यास हेतु किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, एसडीएम रवि कुमार, एसीएमओ सुशील कुमार, अग्निशमन अधिकारी बनारसी दास, जिला आपातकालीन प्रबंधक चंदन कुमार, कप्तानगंज थाना प्रभारी संजय कुमार एवं गेल इंडिया लिमिटेड के अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार