आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर के चिल्ड्रेन कालेज एण्ड स्कूल्स के पूर्व अध्यक्ष डा.श्रीनाथ सहाय का 81 वर्ष की अवस्था में शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया। डा.सहाय समाजशास्त्र के शिक्षक के साथ ही डीएवी पीजी कालेज के प्रबंधक भी रहे। वह आकाशवाणी संवादाता, जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सदस्य भी रहे। उनके द्वारा अनेकों किताबें लिखी गयी जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हुई थी। उनके निधन पर चिल्ड्रेन कालेज में प्रबंध समिति द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी गयी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार