फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नवागत क्षेत्राधिकारी फूलपुर भूपेश कुमार पाण्डेय ने सोमवार को फूलपुर कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और आगामी त्योहारों को लेकर प्राथमिकताओं की जानकारी दी।
पत्र प्रतिनिधयों से वार्ता में सीओ ने कहा कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है। त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि लोगों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय