बंद कमरे का ताला तोड़ कर तीन लाख की चोरी

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आवंक गांव में चोर रात में मकान के सहारे छत पर प्रवेश कर दो मंजिला मकान के बंद कमरे का ताला तोड़ उसमें रखा तकरीबन तीन लाख का आभूषण उठा ले गये। घटना की जानकारी सुबह होने पर सूचना पुलिस को दी। पुलिस मुआयना कर लौट गयी।
आवंक गांव निवासी शमशुद्दीन घर पर रहते हैं। इनके चार पुत्र इन दिनो विदेश में हैं। घर पर दो बहुएं नीचे, दो मकान के उपरी मंजिल पर रहती हैं। उपर रहने वाली दोनो बहुएं इन दिनो मायके हैं। शनिवार की रात सभी भोजन कर अपने कमरों में सो गये। रात में चोर सटे मकान के सहारे पीछे से छत पर चढ कर उपरी मंजिला मकान के कमरे का ताला तोड़ अंदर प्रवेश कर गये। कमरो में रखी आलमारी बक्से में आभूषण समेट कर उसी रास्ते चलते बने, जबकि चोर नीचे के कमरांे में प्रवेश नहीं किये। चोरों के हाथ चार थान सोने की चूडी, 11 सोने की अंगूठी, तीन चैन, एक हार, एक नथिया, एक मांगटीका, दो जोडे़ झाले और विदेशी कंबल उठा ले गये। आलमारी में रखा सउदी और नैपाल का भारतीय दो हजार मुद्रा जहां छोड़ दिये वहीं चांदी का आभूषण भी बच गया। सुबह छत पर जाने पर घटना की जानकारी होते ही लोग अवाक हो गये। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मुआयना कर लौट गयी।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *