बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय बाजार के मोहल्ला शिवनगर में शुक्रवार की रात किराना दुकान का ताला तोड़ कर सौ बोरी अरहर दाल चोर उठा ले गये। वारदात के समय परिवार के लोग ऊपरी तल पर सोये हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिलरियागंज बाजार के शिवनगर मोहल्ले में जनम गुप्ता की किराना और गल्ले की दुकान है। शुक्रवार की रात साढ़े सात बजे दुकान बंद कर वे दुकान के ऊपरी तल पर स्थित कमरे में सोने चले गये। शनिवार की सुबह चार बजे उठकर पर देखा कि गलियारे का ताला टूटा है। व्यापारी जब दुकान के अंदर जाकर देखा तो 100बोरी अरहर की दाल नदारद थी। इसकी सूचना वह आस पास के लोगों दिया। वहां के लोगों ने बताया कि एक पिकअप आयी थी जो लाद कर लेकर चली गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबिन में जुट गयी। घटना के संबंध में जनम गुप्ता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्रा