भाजपा कार्यकर्ता व तहसील प्रशासन आमने-सामने

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील परिसर में पंचायत भवन के मामले को लेकर भाजपाइयों व तहसील प्रशासन में ठन गई बात तू तू मैं मैं से लेकर आगे बढ़ गई। इसके बाद हंगामा मच गया।
बताया जा रहा है कि तहसील क्षेत्र के अलीपुर में पंचायत भवन का निर्माण हो रहा है जिसमें किसी बात को लेकर बीजेपी लालगंज जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय निजामाबाद तहसीलदार राजू कुमार के पास गए थे जिसके बाद दोनों में बहस हो गई। भाजपाई उग्र हो गए इसके बाद निजामाबाद एसडीएम रवि कुमार से भी तू तू मैं मैं हो गई। आक्रोशित भाजपाई ऋषिकांत राय के नेतृत्व में तहसील में ही धरने पर बैठ गए। हालांकि कुछ देर बाद धरना समाप्त हुआ लेकिन तनाव व्याप्त था। मामले में मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा का कहना था कि प्रकरण की जांच की जा रही है। भाजपा नेताओं का कहना था कि वह तहसीलदार से वार्ता के लिए गए थे लेकिन उनको पहचानने से अधिकारियों ने मना कर दिया बदसलूकी की गई। मामले में लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष विक्रांत सिंह ने बताया कि पंचायत भवन के निर्माण को लेकर विवाद था। एसडीएम के निर्देश पर वहां पर टीम जाकर चिन्हाकन कर खूंटा भी गाड़ कर आ गई थी। मामले बीजेपी ने नेता आए थे और अधिकारियों से बातचीत के दौरान आक्रोशित हो गए वहां मौजूद लेखपालों से मारपीट करने लगे और लेखपाल संघ के अध्यक्ष विक्रांत सिंह ने बताया कि तहसीलदार को मारा पीटा गया और एसडीएम के अर्दली को भी पीट दिया गया। तहसीलदार को जातिसूचक गाली दी और पीटा गया जिसके बाद बवाल हो गया मौके तीन थानों की पुलिस व पीएसी सीओ सदर भारी मात्रा में फोर्स पहुच गयी जिसे देखकर भाजपा के लोग हंगामा कर वापस चले गये।
रिपोर्ट- वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *