पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल, तीन साथी गिरफ्तार

शेयर करे

मोहम्मदपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गंभीरपुर थाना पुलिस ने आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर मुजफ्फरपुर के पास लगभग 8 बजे पुलिस व बदमाश की मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ मोड़ पर तीन दिन पूर्व 1000 रुपए व एक टेबलेट की लूट का मास्टरमाइंड अपराधी शिवम सोनी उम्र 21 वर्ष पुत्र अमरनाथ निवासी घाटी पट्टी, थाना रानी की सराय सहित शुभम सोनकर पुत्र दारा सोनकर निवासी राजाबली रानी की सराय, प्रिंस यादव पुत्र रामचंद्र यादव सपनहर थाना मेंहनगर, धीरज सोनकर पुत्र राधेश्याम सोनकर कस्बा थाना रानीकीसराय तीन दिन पूर्व हुई लूट की टेबलेट बेचने के लिए वाराणसी की तरफ जा रहे थे। गंभीरपुर थाना प्रभारी राम प्रसाद बिंद मय फोर्स चेकिंग अभियान में थे। संदिग्ध होने पर रोकना चाहा तो इसी बीच बदमाश ने पुलिस की गाड़ी पर फायर कर दिया जिससे गाड़ी के छतरी क्षतिग्रस्त हो गई। जवाब में गंभीरपुर थाना पुलिस ने गोली चलाई जो बदमाश शिवम सोनी के दाहिने पैर में लगी और पुलिस ने शिवम सोनी सहित सभी बदमाशों को पकड़ लिया उनके पास से पुलिस ने दो तमंचा 315 बोर दो खोखा कारतूस 315 दो जिंदा कारतूस 315 एक टेबलेट मोबाइल दो आधार कार्ड पैन कार्ड 5100 नगद बरामद किया। पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-एसपी यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *