निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे में तेज बारिश से प्रकाश गुप्ता पुत्र घिराऊ गुप्ता निवासी हुसेनाबाद का मकान गिर गया। मलवा बगल के टीनशेड पर जाकर गिर गया जिसमें दबकर सुषमा देवी पत्नी प्रदीप गौड़ घायल हो गयी। घर में रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया और खाने पीने के सभी समान ईंट पत्थर में दबकर ख़राब हो गये। घर गिरने की तेज आवाज और दबे लोगों का शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच कर मलबा हटाकर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर लेखपाल निजामाबाद मौके पर पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार को प्रशासनिक मदद का आश्वासन दिया।
रिपोर्ट-वीरेन्द्र नाथ मिश्र