पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिलरियागंज और भीमबर कस्बे में सोमवार को शहीदों की स्मृति और राष्ट्रप्रेम की भावना को समर्पित तिरंगा यात्रा निकाला गया। हाथों में लहराता तिरंगा और जुबां पर ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र सराबोर नजर आया। मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण पाल तथा विशिष्ट अतिथि राधेश्याम सिंह उर्फ गुड्डू सिंह रहे।
बिलरियागंज में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नये चौक से हुआ। यात्रा कासिमगंज होते हुए ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्तंभ तक पहुंची। यहां अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर देश के अमर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, त्याग, बलिदान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। देश की आजादी और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को याद करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं और नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम तथा शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश राय, राजेश यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश यादव, मंडल अध्यक्ष भीमबर दीपक मिश्रा, तेज प्रताप सिंह, विनोद पाठक, रवि शंकर तिवारी, सूर्य प्रकाश मिश्रा, जगतपाल सिंह, सूर्यभान सोनकर, सूर्य प्रताप लाल श्रीवास्तव, गुड्डी पासवान, महजवीन, शैलेश सोनकर, अरविंद पाठक, सुरेंद्र राय, संतोष पासवान, अमरजीत पासवान, कृपा शंकर राय, सरवन मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
इनसेट–
भीमबर में भी उमड़ा देशभक्ति का सैलाब
जनसंदेश न्यूज
पटवध (आजमगढ़)। भीमबर बाजार से ब्रह्म बाबा स्थान तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि सत्येंद्र राय रहे, जबकि मंडल अध्यक्ष दीपक मिश्रा की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। ब्रह्म बाबा स्थान पर यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। बिलरियागंज थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। तिरंगे की शान में उठे हाथों और शहीदों के सम्मान में झुके सिरों ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
रिपोर्ट-बबलू राय