आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति के सभापति किरण पाल कश्यप के सभापतित्व में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
सभापति ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए प्रस्तावों को तत्काल निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रस्तावों को निस्तारित करने के साथ ही सदस्यों को भी उसके संबंध में पत्र प्रेषित कर अवगत कराया जाए। सभापति को अवगत कराया गया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा कुल 42 विभागों में से 29 विभागों को प्रस्ताव प्रेषित किए गए, जिसमें से सभी का निस्तारण करते हुए अवगत करा दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा 2022-23 से अब तक कल 32 प्रस्ताव प्रेषित किया गया है, जिसमें से सभी प्रस्तावों को निस्तारित करते हुए जनप्रतिनिधियों को अवगत करा दिया गया है।
ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा अवगत कराया गया कि कुल 87 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, उक्त सभी प्रस्तावों का निस्तारण करते हुए मा0 जनप्रतिनिधियों को अवगत करा दिया गया है। पंचायती राज विभाग द्वारा सभापति को अवगत कराया गया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा कुल 53 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिसमें सभी प्रस्तावों का निस्तारण करते हुए जनप्रतिनिधियों को अवगत करा दिया गया है। सभापति ने कहा कि सभी ग्राम पंचायत में बारात घर का निर्माण कराया जाए, ताकि आम जनमानस शादी विवाह एवं अन्य शुभ कार्यों में उसका लाभ उठा सके।
सभापति ने अधिशासी अभियंता निर्माण खंड लो0नि0वि0 आजमगढ़ को निर्देश दिया कि पिछले 4 वर्षों में जितने प्रस्ताव मिले हैं, उसका कितना निस्तारण किया गया है, एक माह के अंदर आख्या सहित उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सभापति को आश्वास्त किया कि दिए गए निर्देशों का अनुपालन विभागीय अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कराया जाएगा।
रिपोर्ट-सुबास लाल