जलजमाव से मुक्ति दिलाने वाली नगरपालिका खुद हुई जलमग्न

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में रात से हो रही झमाझम बारिश से शहर के कई स्थानों पर जल भराव हो गया जिससे लोगों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। बहुत से लोगों के घरों में पानी घुस गया। भारी बारिश निचले इलाकों में पानी भर गया।
जनपद में दो दिन से लगातार रुकरुक कर हो रही बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया इतना ही नहीं लोगों को जल जमाव से राहत देने वाली नगर पालिका खुद ही जलमग्न हो गयी। नगर पालिका कार्यालय के चारों तरफ पानी लगा रहा। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जल निकासी नहीं हो पा रही थी। स्थानीय लोगों ने कहा जब नगर पालिका का यह हाल है तो और जगहों पर क्या हाल होगा। शहर के गांधी तिराहा पर पानी लगा रहा जल भराव होने के कारण बहुत से लोगों की बाइक बंद हो जा रही थी। जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही शहर के निचले इलाके में जल भराव हो गया जिससे वहां निवास कर रहे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। भारी बारिश के कारण बहुत से लोगों के घरों में पानी घुस गया। जिसे भवन स्वामी अपने अपने घरों से बाल्टी से पानी लिकालते देखे गये। सबसे बुरी स्थित पुराना पावर हाउस का रहा। सड़क से काफी नीचे होने के कारण पूरे कैम्पस में जल जमाव हो गया। जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण वहा जल जमाव हो गया। पुराना पावर हाउस में विद्युत कैम्प का आयोजन था जल जमाव होने के कारण आने जाने वाले उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *