बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहसील क्षेत्र के उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ का 63वां मंडलीय सम्मेलन एवं शैक्षिक गोष्ठी का आयोजन उद्योग विद्यालय इ.का.कोयलसा में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डा. उमेश त्यागी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें एकजुट होकर अपने हक और अपने सम्मान की लड़ाई लड़ने की जरूरत है संगठन द्वारा लिए गए निर्णय के सामने वर्तमान की प्रदेश सरकार को घुटना टेकने को मजबूर करना है। सरकार द्वारा लिया गया फैसला हम शिक्षकों के सम्मान के विरुद्ध है।
विशिष्ठ अतिथि रमेश सिंह- संरक्षक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कि संगठन द्वारा यह 63 व अधिवेशन कार्यक्रम बाबू विश्राम राय की पूर्ण तिथि के शुभ अवसर पर उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज में किया गया उन्होंने संगठन के माध्यम से हम शिक्षकों के हित में अनेक लड़ाइयां लड़ी। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालमणि द्विवेदी -प्रदेश महामंत्री ने कि उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड में बहुत बड़ा बदलाव किया गया है सरकार हम शिक्षकों के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही है आउटसोर्सिंग के माध्यम से अब शिक्षकों की भी नियुक्ति की जाएगी जिसे हमारा संगठन विरोध करता है और हम आपसे अपेक्षा रखते हैं कि आप लोग इसका पुरजोर विरोध करेंगे तभी जाकर इस गोष्ठी का आयोजन सफल होगा। वक्ता के क्रम में जयप्रकाश नायक-प्रदेश मंत्री शैलेश राय-प्रदेश मंत्री उपेंद्र नाथ राय अध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद, डा.निरंकार सिंह प्रबंधक, दिनेश कुमार सिंह, बालकेश दूबे, साकेत चतुर्वेदी, सुनील राय, नागेंद्र कुमार, ओम प्रकाश मिश्र, कार्यक्रम के आयोजन प्रधानाचार्य-डा.रणधीर सिंह ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह