नेताजी के विचारों पर चलकर ही देश होगा खुशहाल व समृद्ध

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, मुलायम सिंह यादव- पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार की चौथी पुण्यतिथि पर नेहरू हाल में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर हजारों की तादाद में आए हुए लोगों ने उनके स्मृतियों को याद किया तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भारत के इतिहास में स्वर्गीय नेताजी ने अपना बड़ा स्थान कायम किया। उनके विचारों, आदर्शों, संघर्षों पर चलकर ही देश खुशहाल व समृद्ध बन सकता है।
पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक ने कहा कि मुलायम सिंह यादव युग पुरुष थे उन्होंने गरीबों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के ऊपर हो रहे अन्याय, अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया। आज उन्हीं की देन है कि आज पूरे देश में सामाजिक न्याय की ताकतें खड़ी हो गई है और संघर्ष कर रही हैं। एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली ने कहा कि नेताजी देश की अखंडता और एकता बनाए रखने के लिए हमेशा संविधान वह लोकतंत्र की रक्षा के लिए कड़े फैसले लिए वह धर्मनिरपेक्ष, मानवतावादी व्यक्ति थे।
डॉ. अमित सिंह ने नेताजी की पूण्यतिथि तिथि पर 27 गरीब छात्राओं को शिक्षा के लिए 27 साइकिलें वितरित किया तथा उन्होंने अपने भाषण में कहा कि नेताजी अपनी सरकार में छात्राओं के शिक्षा के लिए साइकिल वितरण किया था, नेता जी के विचारों से प्रेरणा लेकर मैं साइकिल वितरण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विधायक डॉ एच एन सिंह पटेल, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व विधायक अभय नरायण पटेल, पप्पू कुमार यादव, डॉ. हरिराम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *