तहसीलदार ने हटवाया अवैध कब्जा

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के सीधा सुल्तानपुर गाव में खेत मे जबरन मंडई डालकर एक पक्ष द्वारा कब्जा कर लिया गया था पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत करने के बाद शनिवार को निज़ामाबाद तहसीलदार ने मौके पर पहुच कर खेत मे हुए कब्ज़े को खाली करवाया।
निज़ामाबाद तहसील के सीधा सुल्तानपुर गाव निवासी सरफराज पुत्र शब्बीर का गाव के समीप गाटा संख्या 446 में खेत है उसमें पड़ोस के ही गुरुदीन पुत्र सुंदर ने दस दिन पूर्व मंडई डाल कर कब्ज़ा करके उसमें पान, गुटका, पेट्रोल, टॉफी बेच रहा था इस पर सरफराज ने निज़ामाबाद थाना व तहसील निज़ामाबाद उपजिलाधिकारी आयान जैन को तहरीर देकर कब्ज़ा खाली कराने की गुहार लगाई एसडीएम निजामाबाद के आदेश पर शनिवार को तहसीलदार राहुल सिंह व कानूनगो सुरेश चंद्र तिरपाठी राजस्व टीम के साथ थाने के एसआई अखिलेश नारायण सिंह व महिला सिपाही आरती तिवारी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुच कर पैमाइश करके खेत मे किये कब्ज़े को जेसीबी लगाकर खाली कराया गया। इस दौरान गुरुदीन के परिवार के लोग मंडई में।आग लगाने का प्रयास कर रहे थे। इस पर एसआई अखिलेश नारायण सिंह तुरंत लोगो का समझा बुझा कर मामला शांत कराया।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *