शीघ्र सुधरेगी आंवक गांव के मार्गों की दशा

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के आवंक गांव में दो जर्जर मार्गों की दशा सुधारने के लिए ग्राम प्रधान ने विधायक को प्रस्ताव पत्र देकर निर्माण कराने की मांग की। विधायक ने शीघ्र कार्य कराने का आश्वासन दिया।
आंवक गांव के दो हिस्सों में पहले से निर्मित मार्गों की दशा जर्जर हो गयी है। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को भी पत्रक भेज कर गुहार लगाई थी। ग्राम प्रधान जाहिद खां के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रस्ताव क्षेत्रीय विधायक कमलाकांत राजभर को सौंपा और मार्ग के शीघ्र निर्माण की मांग की, जिस पर विधायक ने शीघ्र कार्य कराये जाने का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान जाहिद ने कहा कि गांव के अन्य हिस्से में मार्ग की दशा काफी हद तक सुधर चुकी है। ये दो मार्ग सही होने से आवागमन मंे और सहूलियत हो जायेगी।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *