फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के बघौरा इनामपुर निवासी कपड़ा व्यवसायी राजनाथ यादव की सड़क दुर्घटना में लखनऊ में मौत हो गयी जबकि पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
उक्त गांव निवासी राजनाथ यादव बुधवार की सुबह पुत्री साधना को इलाज के लिए निजी गाड़ी से लखनऊ जा रहे थे कि बाराबंकी के आस-पास गाड़ी का टायर फट जाने से गाड़ी डिवाइडर से टकरा जाने के कारण पलट गयी जिसमें राजनाथ यादव 60 वर्ष की मौत हो गयी जबकि पुत्री साधना गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसका इलाज चल रहा है। पुत्र प्रिन्स को हल्की चोटें आयी। घर पर सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया। आना फानन में घर के सदस्य लखनऊ के लिए रवाना हो गए। मृतक के घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव