शिकायतकर्ता को विपक्षियों ने तहसील प्रांगण में पीटा

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ (सृष्टिमीडिया़)। स्थानीय तहसील में बुधवार को मछली निकालने की शिकायत करने आये एक व्यक्ति को विपक्षियों ने तहसील प्रांगण में ही मारपीट कर घायल कर दिया।
बेराडीह निवासी बालकिशुन पुत्र रामलखन के नाम से पोखरी पट्टा आवंटित है जो विवादित हैं। उक्त पोखरी में बालकिशुन ने मछली पाल रखी है। कुछ लोगों द्वारा जबरन मछली निकाल ली गयी जिसकी शिकायत करने आये बालकिशुन पुत्र रामलखन निवासी बेराडीह थाना गम्भीरपुर को तहसील प्रांगण में ही उनके विपक्षियों ने मारपीट कर घायल कर दिया जिससे निजामाबाद तहसील में भगदड़ मच गयी और अफरातफरी का माहौल हो गया। अधिवताओं के हस्तक्षेप से किसी तरह से मामला शांत हुआ। पीड़ित ने निजामाबाद थाना में जाकर अपने विपक्षियों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। जब तक निजामाबाद पुलिस घटना स्थल तहसील में पहुंचती तबतक मारपीट करने वाले फ़रार हो गये थे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्र नाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *