लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील को जिला बनाने की मुहिम लगातार जोर पकड़ती जा रही है। विकास मंच लालगंज की ओर से लगातार जिला बनाने की मांग की जा रही है। इसके लिए प्रयत्न जारी है।
विदित हो कि एक साल पूर्व मई खरगपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए थे। लालगंज से हस्ताक्षर अभियान चलाकर मुख्यमंत्री को विकास मंच की तरफ से ज्ञापन दिया गया था। विकास मंच के सचिव समर बहादुर सिंह एडवोकेट ने बताया कि लालगंज बाजार जिला मुख्यालय से लगभग 40 से 42 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। लालगंज बड़ी तहसील थी इसी में से हिस्सेदारी करके मेहनगर व मार्टीनगंज तहसीलों का निर्माण हुआ। यदि तीनों तहसीलों को मिलाकर एक जिला बना दिया जाए तो यहां की जनता को बार-बार आजमगढ़ आना जाना नहीं होगा। कोर्ट कचहरी या विकास से संबंधित तमाम काम बिजली संबंधित काम जो भी होंगे सभी जिला मुख्यालय होने के कारण लालगंज में ही संभव हो सकेंगे। प्रधानाचार्य श्री कृष्णा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज लालगंज ने कहा कि लालगंज को अविलंब जिला बनाना जनहित एवं विकास हित के लिए आवश्यक है। मुजाहिद सिद्दीकी ने कहा कि जिला घोषित होने पर आम जनता को आजमगढ़ नहीं जाना होगा। उसकी आर्थिक और समय की बचत होगी। शारीरिक मानसिक थकावट से लोगों को राहत मिलेगी। जनहित के कार्य आसानी से हो सकेंगे जिससे जनहित में जिला बनाया जाना जरूरी है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद