अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय एमपी मेमोरियल चिल्ड्रन स्कूल (निकट सम्मो माता मंदिर) में शनिवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुरुआत दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना से की गई। तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शिव तांडव, ग्रुप डांस, नाटक, देश भक्ति गीत, सिंगल डांस प्रस्तुत कर समां बांध दिया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर रहे। संचालन जनार्दन मिश्र ने किया।
प्रबंधक राणा प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य को लेकर विद्यालय में सभी बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता है और हर वर्ष बच्चे वार्षिकोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। यहां के बच्चों को काफी आगे तक ले जाना चाहते हैं इसके लिए अच्छी शिक्षा उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी, आगे भविष्य के लिए बच्चों को कंप्यूटर से लेकर अच्छी शिक्षा के लिए हम प्रयासरत है।
प्रिंसिपल सुनील कुमार सिंह ने कहा कि वार्षिकोत्सव प्रतिवर्ष बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए होता है, जिसमें बच्चों का हर तरह का विकास हो। व्यवस्थापक दीपक सिंह व राजदीप सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुभाष निषाद, फूलचंद यादव, जयप्रकाश पांडेय, अभिषेक सिंह सोनू, विवेक सिंह, श्याम बिहारी चतुर्वेदी, संत राम निषाद, रामचंद्र जायसवाल, सुनील तिवारी, सुधीर राजभर, हरीश तिवारी, रमेश सिंह, रामू, आनंद तिवारी, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद