आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने खेत व नाले में मिट्टी पाटने को लेकर सिकन्दरपुर गांव निवासी व्यक्ति के ऊपर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी राम अवध यादव ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे गये प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया है कि सिकन्दरपुर निवासी विनोद पांडेय पुत्र स्व.राम अधार पांडेय ने उसके खेत के बगल से जा रहे नाले को पाटते हुए उसके खेत में दस कड़ी मिट्टी पाटकर अपने खेत में मिला लिया है। साथ ही उसके बेर के पेड़ को काट कर उठा ले गये। उक्त के बाबत पूछे जाने पर विनोद पांडेय व अमित, सुमित, वेद प्रकाश पुत्रगण विनोद पांडेय कुल्हाड़ी, फावड़ा और लाठी डंडा से हमला कर दिया तथा भद्दी-भद्दी गालियां दी। राम अवध यादव ने पुलिस अधीक्षक से उक्त लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगायी है।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव